झारखंड

असाध्याय रोग से ग्रसित लोगों को नहीं मिल रहा आयुष्मान कार्ड का लाभ – बटेश्वर मेहता 

बरकट्ठा: हजारीबाग जिले में लगभग 15 लाख 25 हजार लोग आयुष्मान कार्ड से जुड़े है।भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान कार्ड योजना है। यह योजना जहां गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ है। वहीं असाध्याय/ गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नही मिल पा रहा है। उक्त बातें आयुष्मान भारत दिवस पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष और बरकट्ठा विस क्षेत्र के रहे निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि सरकारी दावा है कि आयुष्मान कार्ड के जरिये गरीब वर्ग के मरीज मुफ्त में इलाज करा पा रहे है। लेकिन वास्तविक स्थिति ठीक इसके विपरीत दिखाई दे रहा है।आयुष्मान कार्ड से मरीजों के इलाज के उपरांत भुगतान नही मिलने के कारण अस्पताल प्रबंधन भी हाथ खड़ा कर दिया है। अब सवाल है कि गरीब मरीज इलाज के लिए किससे गुहार लगाए। कोई सुनने वाला नही है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि इचाक के एक पीड़ित बिरजू मेहता जो किडनी के इन्फेक्शन से परेशान है। जब इलाज के लिए जिले का प्रतिष्ठित अस्पताल आरोग्यम गए तो उन्हें बताया गया कि आयुष्मान कार्ड का लाभ नही मिल सकता। अस्पताल प्रबंधन मरीज को भर्ती लेने से इंकार कर दिया। प्रबंधन ने कहा कि कई मरीजों के इलाज का आयुष्मान कार्ड योजना की राशि बकाया है।अब तक सरकार ने उसका भुगतान नही किया है।नतीजन आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से मना कर दिया गया। बटेश्वर ने आगे कहा कि गरीब मरीज इलाज के अभाव में परेशान है। पैसे के अभाव में इलाज नही करा पा रहे है। आयुष्मान कार्ड हाथी का दांत साबित हो रहा है। आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत संबद्ध अस्पताल मनमानी करते हुए केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगा रहे हैं। वहीं केंद्र व राज्य सरकार भी इस ओर ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पत्राचार करेंगे। जरूरत पड़ी तो जनता के हित में जन आंदोलन भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!