चेचकपी के मजदूर की कोलकाता में मौत, गांव में पसरा मातम
मुखिया ने परिजनों से मिलकर हर संभव मदद कर दिया भरोसा

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत चेचकपी के ग्राम उपरैली डेबो निवासी महेश सिंह की मौत कोलकाता में हो गई। मृतक कोलकाता में गोशाला में काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग अस्पताल में ले गये। जहां इलाज के दौरान 48 वर्षीय महेश सिंह, पिता मंगर सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया रीता देवी और समाजसेवी डेगलाल साव पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर काली सिंह, जिवलाल सिंह, दशरथ सिंह, मोहन साव, कुलदीप सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, रामेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह समेत कई ग्रामीणों ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक बहुत ही नेक इंसान थे। विदित हो कि विगत चार वर्ष पूर्व महेश सिंह के पिता की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद अनुकंपा के आधार पर महेश को नौकरी मिली। मृतक चार बच्चे सहित पत्नी को छोड़कर चले गए।