झारखंड
भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्यों ने पूर्व सीएम को महासम्मेलन को लेकर किया आमंत्रित

बरकट्ठा: भारत जकात मांझी परगना महल बरकट्ठा के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन से मुलाकात कर आगामी 18अप्रैल को महासम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया। इस बाबत प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने बताया कि महासम्मेलन का आयोजन बरकट्ठा ब्लॉक परिसर में होगा ।इसमें बरकट्ठा, बगोदर, चलकुशा, विष्णुगढ़, इचाक, टाटीझरिया प्रखंड के मांझी बाबा, प्राणिक बाबा ,नायके बाबा, आदिवासी संथाल ज़ुमीद का महासम्मेलन में जुटान होगा। साथ ही एल्बम गायक रातिन किस्कू, स्टीफन टुडू, टीना हेंब्रम, अंजू हेंब्रम, सिंगर के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत जकात मांझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, रामू मरांडी, शिवलाल मुर्मू, पोखनलाल हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।