झारखंड
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अनुप यादव गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पिस्तौल को किया जप्त--

बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा में अनुप यादव गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त हरिओम सिंह पिता लक्ष्मी सिंह बेलकपी निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि अनुप यादव पर गोली चलाने वाले में हरिओम सिंह मुख्य आरोपी था। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। वहीं गोलीकांड को लेकर गोरहर थाना कांड संख्या–16/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।