झारखंड
शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

बरकट्ठा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत गैड़ा निवासी टेकन नायक की छत पर रखें पुआल और लकड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात्रि करीब 10:30 बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण छत पर आग लग गई। आग लगने से छत पर रखें लगभग एक सौ लुंडा पुआल, करीब एक ट्रैक्टर लकड़ी, महुआ, मक्का समेत अन्य वस्तु जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं आग को काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने काफी मदद की। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। उप मुखिया ने कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र में आए दिन ऐसी हादसा होते रहती है, इसके लिए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था बरकट्ठा में अवश्य होनी चाहिए।मैं सरकार से अग्निशमन वाहन की मांग करता हूॅ।