दिशोम बाहा मिलन समारोह की तैयारी पूरी, स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री व शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल: राम जी बेसरा

बरकट्ठा:- सूर्यकुंड धाम में आयोजित होने वाली दिशोम बाहा मिलन समारोह को लेकर सूर्यकुंड परिसर में एक बैठक की गई। इस निमित भारत जकात मांझी परगना महाल बरकट्ठा की ओर से अध्यक्षता कन्हैया बेसरा व संचालन सुनील कुमार मुर्मू ने किया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मार्च को सूरजकुंड धाम परिसर में दिशोम बाहा मिलन समारोह धूम धाम से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी,कृषि मंत्री नेहा तिर्की, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल होंगे ।वहीं बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए भारत जगत मांझी परगना महाल बरकट्ठा प्रखंड के अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू ने बताया कि सरहुल झारखंड राज्य का प्रमुख त्योहार है, जिसे आदिवासी समाज बड़े धूमधाम से मनाता है। इस पर्व को मनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। यह विशेष रूप से प्राकृतिक सौंदर्य, पेड़-पौधों और वन्य जीवन से जुड़ा होता है। सरहुल का अर्थ होता है ‘वृक्षों की पूजा’ और यह वसंत ऋतु के आगमन के समय मनाया जाता है। जब प्रकृति हरियाली और सुंदरता से भरी रहती है।मौके पर महेंद्र मुर्मू ,महादेव हेंब्रम, सहदेव मरांडी, शिवलाल मुर्मू, सुरेंद्र बेसरा, सुरेश बेसरा, बालेश्वर बास्के, अर्जुन बेसरा, किशुन हेमब्रम, दसों मुर्मू ,प्रेम हंसदा, विनोद बेसरा समेत आदिवासी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।