सरहुल पर्व पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन,मुखिया ने पर्व की दी बधाई

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत झुरझुरी के ग्राम गंगटियाही में सरहुल पर्व पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झुरझुरी मुखिया सुमन कुमार शामिल हुए।वहीं आदिवासी समाज के लोगों ने प्रकृति की पूजा अर्चना की। पूजा के बाद बड़ी संख्या में बच्चे,बूढ़े तथा महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।वहीं सुमन कुमार तथा समाजसेवी सतीश सिंह ने लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामना दी। कार्यक्रम में महिलाएं और युवाओं में गजब का जोश देखने को मिला। मौके पर सरना समिति के संयोजक ओर समाजसेवी बीरेंद्र बास्के ने सभी टीम को कार्यक्रम को लेकर बधाई दी।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जगदीश बास्के,सचिव अमृत बास्के,कोषाध्यक्ष शिबू सोरेन ने अतिथियों का स्वागत फूल माला ओर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बिनोद प्रसाद,आदित्य सिंह, पवन सिन्हा, विक्की सिंह , रामसुंदर बास्के, विक्रम सोरेन , वकिलदेव बास्के, मुकेश मुर्मू, चेतो मांझी , राजाराम मांझी , झरी मांझी , मोनू मांझी, दशरथ सोरेन समेत सैंकड़ो ग्रामीण शामिल थे।