मध्य विद्यालय बेडोकला में एसएमसी का हुआ पुनर्गठन,चंपा देवी बनी अध्यक्ष

बरकट्ठा:प्रखंड के बेडोकला मध्य विद्यालय में मुखिया प्रतिनिधि देवेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।इस अवसर पर प्रवेक्षक परमानंद पांडेय,फलजीत राणा, बिनोद कुमार शर्मा, पंसस समिति सदस्य रामचंद्र साव शामिल हुवे। पर्यवेक्षकों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता पिता ही भाग लेंगे।छात्र-छात्राओं के माता पिता के बीच से 12 सदस्यों का चयन किया गया।इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चंपा देवी,उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर संयोजिका किरण देवी एंव उप संयोजिका नीलम देवी को चुना गया।सभी चयनित सदस्यों को स्कूल का सफल संचालन को लेकर शपथ दिलाया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने विद्यालय संचालन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को बेहतर रूप से कार्य करने की अपील की।मौके पर विद्यालय के सचिव मनोज कुमार मंडल,भीम साव, देवीलाल यादव,युगल ठाकुर, यमुना बैठा, बालगोबिंद प्रसाद,दशरथ पंडित, समेत गांव के दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।