झारखंड
जिला विधिक प्राधिकरण हजारीबाग के बैनर तले डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान चला

बरकट्ठा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के तत्वावधान में जिला विधिक प्राधिकरण हजारीबाग के बैनर तले सचिन गौरव खुराना के नेतृत्व में पीएलबी नवीन पांडेय ने डोर टू डोर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया। लोंगो को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, सड़क दुर्घटना, साइबर क्राइम आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं साइबर शिकायत के लिए 1930 तथा मुक्त कानूनी के बारे में भी बताया गया। पीएलवी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी कर लिए पत्रिका दिया।