जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी की उपस्थिति में दो आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका चयन संपन्न

बरकट्ठा:- प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के ग्राम सकरेज हरिजनटोला और चटनियांसिंघा आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, मुखिया सुमन कुमार की मौजूदगी में आम सभा आयोजित की गई. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अध्यक्ष नीलू रानी की अध्यक्षता में सहायिका का चयन किया गया। जिसमें सकरेज आंगनबाड़ी केंद्र में सुमन रवि पति प्रमोद रविदास वहीं चटनियांसिंघा आंगनबाड़ी केंद्र में सावित्री देवी पति संतोष मुर्मू का चयन सहायिका में की गई है। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका संयोजक रंजीता कुमारी, बिस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, एनएम पूनम कुमारी, सांख्यिकी सहायक रमेश रंजन, प्रधानाध्यापक स्वामी रामतीर्थ सिंह, राजेश्वर प्रसाद, प्रभु मुर्मू, बिनोद प्रसाद, अनिल दास, मोतीलाल टुड्डू, जीतू मांझी, सेविका सावित्री देवी, रेशमी देवी, सुरेश दास, राजकुमार दास, नारायण दास, अरुण दास, लखन दास, कौलेश्वर दास, राजू दास, सीबन दास, गीता देवी, वैजंती देवी, बबून मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरूष, महिला मौजूद थे।