भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री और कल्याण मंत्री से मिल विभिन्न मांगों को रखा

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र के भारत जकात मांझी परगना महल के अध्यक्ष राम जी बेसरा और सचिव मनोज मुर्मू के अगुवाई में शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन और कल्याण मंत्री से बुधवार दोपहर 3:00 बजे मुलाकात कर विभिन्न मांगों को रखा। इस निमित मुख्य रूप से सूरजकुंड धाम परिसर में अनुसूचित जनजातियों के लिए छात्रावास तथा आवासीय विद्यालय निर्माण और बाजू कोला ग्राम में पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण ,करणडो के गोरहर में मिडिल स्कूल का निर्माण ,सूरजकुंड धाम में मांझी हाउस और मांझी थान का निर्माण, बरकट्ठा उत्तरी पंचायत प्रखंड मुख्यालय में मांझी हाउस और मांझी थान का निर्माण, चेचकपी के लाल मैदान में माझी हाउस मांझी थान का निर्माण की मांग किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू ,प्रखंड कोष अध्यक्ष सुनील कुमार मुर्मू, समाज सेवी छोटन किस्कू ,महेन्द्र मुर्मू ,रामू मरांडी ,सहदेव मरांडी, शिवलाल मुर्मू, जीवलाल मरांडी कन्हैया बेसरा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस दौरान मंत्रियों ने उन्हें इन कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया।