झारखंड
बरकट्ठा उत्तरी पंचायत मुखिया प्रमिला देवी ने 160 वृद्धो के बीच कंबल वितरण किया

बरकट्ठा: प्रखंड मुख्यालय स्थित उतरी पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी तथा पंंसस प्रीती गुप्ता ने वृद्ध असहाय के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया। मौके पर 160 लाचार, असहाय और वृद्ध लोगों को कम्बल दिया गया। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पंचायत सेवक सुरेश प्रसाद, उपमुखिया उर्मिला देवी, संजय गुप्ता, वार्ड सदस्य अमर गुप्ता, दिपक सोनी, चंचल गुप्ता, बंशी यादव, संतोष रविदास, मुनिया देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।