झारखंड
जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 34 बच्चों को किया गया पोशाक का वितरण

बरकट्ठा:- प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय परवता में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, बरकट्ठा उत्तरी मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रीति गुप्ता, समाजसेवी बसंत साव, उपमुखिया उर्मिला देवी, समाजसेवी संजय गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पोषाक का वितरण किया गया।सभी जनप्रतिनिधियों को बहुमूल्य समय देने एवं विद्यार्थियों के प्रति वात्सल्य प्रेम बरसाने के लिए प्रधानाध्यापक दिनेश्वर महतो ने सभी का धन्यवाद किया।