झारखंड
विधायक और पूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

बरकट्ठा। प्रखंड के ग्राम बरवां निवासी सिकंदर मंडल के पुत्र अंकित कुमार का बीते दिन शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार शुक्रवार को सूर्यकुंड मेला देखकर आ रहा था। आने के दौरान रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।